INDIAN ASTROLOGY
  आजीविका और भाग्य
 
मासिक राशिफल

UÉÍzÉrÉÉåÇ xÉå आजीविका और भाग्य MüÉ ÌuÉcÉÉU

मेष - आजीविका और भाग्य
राशि चक्र की प्रथम राशि मेष में जन्म लेने वाले व्यक्ति नेता एवं अग्रणी व्यक्ति हो सकते हैं। इस राशि का 'मगल' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि का व्यक्ति अच्छे उद्देश्य को सरलता से प्राप्त कर सकता है। इन्हें राजकीय लाभ व सहयोग मिलता है। नेता बनकर राजनीति के क्षेत्र में लोकप्रिय होना चाहते हैं। हर समय उपदेश देना और कुछ नया सृजन करने की धुन भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करने को तत्पर करती है। यह क्रियाशील मस्तिष्क के स्वामी रहते हैं। संघर्षरत रहने की प्रवृत्ति होती है। नेतृत्व का गुण प्रधान रहने के कारण प्रशासन संबंधी एवं नेतृत्व प्रधान कार्यों में विशेष सफल रहेंगे। विशेष कर बहादुरी एवं विशेष श्रम वाले कार्य को करने में रुचि रखते हैं। सर्वेक्षण, विद्युत मशीनों, पुलिस, सेना, डॉक्टरी, खजिन विज्ञान, बिजली तथा कृषि कार्य एवं नेतृत्व प्रधान कार्यों में विशेष सफल रहेंगे। कुशल संगठनकर्ता, नेतृत्व करने वाला नेता, जासूस, प्रवर्तक, विक्रेता, सुधारक, इन्सपेक्टर, पुलिस विभाग, दलाल, नीलामकर्ता, सलाहकार, निरीक्षक, भूमि, तांबा, लोहा एवं मशीनरी संबंधी कार्यों में सफल हो सकते हैं।
वृषभ - आजीविका और भाग्य
वृषभ राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका ठीक-ठाक ध्यान तो जन्मपत्री में ग्रहों की स्थिति देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, परन्तु वह व्यापार, कपड़ा निर्माण आदि के काम में अधिक सफल हो सकता है। इस राशि के लोग सैनिक भी हो सकते हैं। उनकी योग्यताएं बड़ी सावधानी से निर्मित होती हैं। वे किसी भी महान उत्तरदायित्व को लेने में हिचकते नहीं हैं और पूरा करके ही रहते हैं।
मिथुन - आजीविका और भाग्य
मिथुन राशि के लोग नौकरी करके ही सुखपूर्वक जीवन-यापन कर सकते हैं। अपनी वाकपटुता के कारण ये कुशल कूटनीतिक या राजनेता बन सकते हैं। अपनी जिज्ञासु तथा तथ्यान्वेषी प्रवृत्ति के कारण ये हर प्रकार के अनुसंधान कार्य में सफल हो जाते हैं। ये अच्छे पत्रकार, लेखक, भाषाविद, योजनाकार आदि भी बन सकते हैं। अच्छे वकील, व्याख्याता और उपदेशक भी बन सकते हैं। यात्राओं का शौक होने की वजह से व्यावसायिक एजेन्ट की भूमिका कुशलता से निभा सकते हैं।
कर्क - आजीविका और भाग्य
कर्क राशि का व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका ठीक-ठाक ज्ञान तो जन्मपत्री के ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, पर वह कम मूल्य पर अधिक कार्य करने को प्रस्तुत रहते हैं। इनमें दुनिया को पहचानने की प्रवृत्ति होती है, जो उन्हें आजीविका के क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान दिला सकती है। उन्हें इस प्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहिए। कर्क राशि वाले चिकित्सा-शास्त्र की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। अभिनय, नर्स, दाई, अध्यापक, दार्शनिक, कथाकार, उपन्यासकार, अर्थशास्त्री, जज, नाविक, प्रधानाध्यापक, अभियंता, मैकेनिक, प्लम्बर, गुप्तचर, थानेदार, ऑपरेटर, मशीन चालक, ज्योतिषी, गणितज्ञ, टाइपिस्ट, मुनीम, सेल्समैन आदि कार्यों द्वारा यह जीविकोपार्जन कर सकते हैं। घर संबंधी कार्य, प्लास्टिक के शिल्प, भोजनालय का संचालन तथा जलसेना में अधिकारी पद ये सब उनके अनुकूल पेशे हैं। कर्क राशि के लोग 21 से 28 वर्ष की आयु के बीच अपनी उन्नति के कार्य आरंभ कर सकते हैं। इनके जीवन का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत सुखी रहता है। यों इन्हें अपने जीवन में बहुत परिश्रम करना पड़ता है तथा क्लेश भी काफी उठाने पड़ते हैं। ये किसी कला या विद्या में निपुण रहते हैं। इनके पास मृत्यु के पूर्व मकान, खेती अथवा कोई व्यापार-धंधा अवश्य हो जाता है। नौकरी में निश्चित ही अधिकार प्राप्त कर लेते हैं।
सिंह - आजीविका और भाग्य
सिंह राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, उसका ठीक-ठीक मान तो जन्मपत्री में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, पर अभिनेता, स्वागतकर्ता एवं प्रबन्धक का पद इनके लिए सर्वश्रेष्ठ है। ये क्रियात्मक कार्य, हृदय-विशेषज्ञ, शिशु-विशेषज्ञ, क्रीड़ा क्षेत्र का निदेशक आदि पेशों को भी अपना सकता हैं। सिंह राशि के लोग अच्छे लेखक, सम्पादक, अनुवादक, भाषणकर्त्ता, उपदेशक तथा राजनीतिक नेता भी बन सकते हैं।
कन्या - आजीविका और भाग्य
कन्या राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, उसका सही-सही ज्ञान तो जन्मपत्री में ग्रहों की स्थिति देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, पर इस राशि के लोग परामर्शदाता संपादक, रिपोर्टर तथा अध्यापक का कार्य भलीभांति कर सकते हैं। धन के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं तथा धन पर नियंत्रण रखना उन्हें अत्यधिक प्रिय होता है। अतः ये कोषाध्यक्ष, संचालक तथा आर्थिक नियंत्रक के पदों पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन्हें तथ्य और सूचनाएं कंठग्र रहती हैं तथा समय पर अपने ज्ञान का उपयोग करने में सदैव समर्थ पाए जाते हैं। जनमत पर प्रभाव डालने वाले विदेशी संवाददाता के रूप में वे पर्याप्त ख्याति अर्जित करते हैं। फोटोग्राफर तथा संगीतज्ञ के रूप में भी इनकी प्रतिभा विकसित होती है। इन्हें अध्ययन का अत्यन्त शौक होता है, अतः ये एक अच्छे संवाददाता भी बन सकते हैं। एकाग्रता और ध्यान के क्षेत्र में विशिष्ट होने के कारण ये लेखक भी बन सकते हैं। कन्या राशि वाले मनुष्यों की सहायता से संबंधित पेशों में भी सफल हो सकते हैं। वकालत एवं चिकित्सा कार्य, सूचना प्रसारण के कार्यक्रम भोजन तथा चिकित्सा से संबंधित अन्य कायों में भी इन्हें सफलता मिलती है। इन्हें कठिनाई तथा संकट में पड़े लोगों की सेवा करने में आनंद आता है। इस राशि के लोग मुनीम, पुस्तकालयाध्यक्ष अथवा रिकार्ड कीपर भी हो सकते हैं। विश्वस्त कर्मचारी होना इस राशि का विशेष गुण है।
तुला - आजीविका और भाग्य
तुला राशि वाला व्यक्ति किस आजीविका के क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो जन्म पत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है, परन्तु सामान्यतः वह कूटनीतिज्ञ, वकील, संगीतज्ञ, सम्पादक, अतिथि सत्कारकर्ता, सुगंध निर्माण एवं अभिनेता के रूप में सफलता प्राप्त करता है। ये अच्छे न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, प्रोफेसर, कलाकार व व्यापारी होते हैं। तुला राशि के लोग साहित्य, संगीत, नृत्य, टेलरिंग, चित्रकारी, खिलौने बनाना आदि के कामों में कुशल होते हैं। वह ऊंचे दर्जे के वकील अथवा चिकित्सक भी होते हैं। इस राशि के लोगों का भाग्योदय प्रायः जीवन के मध्यकाल में होता है। 5 से 20 वर्ष तक की आयु तक यह लोग खेलकूद तथा आनंद में बिताते हैं। 21 से 30 वर्ष की आयु तक इन्हें विभिन्न प्रकार के संकटों एवं खतरों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद इनके जीवन का अंतिम भाग अच्छा बीतता है।
वृश्चिक - आजीविका और भाग्य
वृश्चिक राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो जन्मपत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही किया जा सकता है, पर सामान्यतः वह धन के संबंध में अधिक निश्चिंतता से कार्य करता है। यह खुले दिल से खर्च करने वाला होता है। यही उसकी सफलता का मार्ग है। वह कलात्मक एवं व्यावसायिक दोनों प्रवृत्तियों को ग्रहण कर सकता है। वह कलात्मक रूप से अपना व्यापार बढ़ाता अथवा नौकरी करने पर पूर्ण अनुशासित रहता है। वृश्चिक राशि वाले डॉक्टर, गूढ़ विद्या के शौकीन, वैद्य, क्रय-विक्रय करने वाले, औषधि अथवा इलेक्ट्रिक यंत्र का व्यापार करने वाले, यंत्र कार्य करने वाले, घड़ी साज, रस-पदार्थ तेल आदि से संबंधित कार्य करने वाले या शिक्षक, अच्छे सैनिक, पदाधिकारी, शल्य चिकित्सक, दंत विशेषज्ञ होते हैं। इनके अतिरिक्त वह विमान वैज्ञानिक, ऋणदाता कंपनी के कार्यकर्ता, जमानती बीमा एजेंट, एक्स-रे विशेषज्ञ आदि भी हो सकते हैं। ये लोग अपनी कला या कार्य में कुशल होते हैं। गांव या शहर के मध्य में या पूर्व उत्तर दिशा में रहना चाहिए अथवा उक्त दिशा में मकान का मुख्य द्वार रहे तो भाग्य में वृद्धि होगी। समुद्र, नदी, जलाशय के पास रहना श्रेष्ठ है। जो शहर ग्राम इनके पास होंगे, वहां रहना भाग्योदय कारक रहेगा। जिस मकान में कुआं हो, उसमें निवास करना भी श्रेष्ठ फलकारक रहेगा।
धनु - आजीविका और भाग्य
धनु राशि के जातक वकालत, संपादन, टाइपिस्ट, प्रसारण अभियन्ता, जनसंपर्क, तकनीशियन तथा शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के पेशे इनके लिए उपयुक्त सिद्ध होते हैं। प्रकाशक के रूप में इन्हें बहुत सफलता मिलती है। लेखन भी अच्छी ख्याति तथा धन देता है। इस राशि के लोग अभिनेता भी हो सकते हैं। राजनीतिज्ञ, मंत्री, नेता अथवा व्यवस्थापक के कार्य को भली-भांति कर सकते हैं। ये वेदान्ती, ज्योतिष, कानूनज्ञ, शिक्षक या कलाकार होने पर उस दिशा में कामयाबी हासिल कर लेते हैं। इनमें संगठन तथा नेतृत्व करने की अद्भुत शक्ति होती है। ये लोग शास्त्रस्त्र के प्रयोग में निपुण होते हैं। अतः सेना में काम करने पर इन्हें बहुत यश तथा सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी के अधीन रहकर काम करने में ये स्वयं को असमर्थ अनुभव करते हैं। उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा में जिस मकान का मुख्य द्वार हो, ऐसा मकान सुखकर होता है अथवा मकान के पिछवाड़े मैदान हो या दो-तीन मंजिलों का मकान हो तो वह भी सुखकारी होता है। सामान्यतः धनु राशि वालों के लिए यात्रा, कानून तथा प्रकाशन के कार्य आजीविका के उपयुक्त साधन सिद्ध होते हैं। इस राशि वालों को आत्म प्रकाशन के लिए विकास चाहिए। ये विवरणों से बोझिल नहीं होना चाहते। इस राशि को 14 से 21 वर्ष तक, 35 से 42 वर्ष तक तथा 56 से 63 वर्ष की आयु के बीच अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष सावधान रहना चाहिए। 28 से 35 तथा 42 से 49 की आयु का समय इनके लिए सर्वश्रेष्ठ रहता है। 57 से 63 वर्ष की आयु के बीच या तो इनका पहले से अधिक भाग्योदय होता है अथवा फिर जीवन कष्टमय हो जाता है।
मकर - आजीविका और भाग्य
मकर राशि वाले लोगों में प्रत्येक कार्य शास्त्र सम्मत करने की प्रवृत्ति दृष्टिगोचर होती है। ये अच्छे कलाकार, राजनीतिज्ञ, लेखक, कार्यकुशल शास्त्रज्ञ, कानूनज्ञ, सलाहकार तथा विज्ञान व कृषि कार्य में भी सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। अन्य पेशों में शिल्पकार, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, विधि अधिकारी, सेरेमिक इन्जीनियर, अणु सुरक्षा इन्जीनियर एवं मजदूर नेता के रूप में भी इन्हें सफलता मिल सकती है। मकर राशि वाले कलाप्रिय, व्यावहारिक, नेतृत्व शक्ति सम्पन्न एवं उच्च आदर्शों वाले होते हैं। अतः ये राजनीति के क्षेत्र में उन्नति कर एक सफल नेता बन सकते हैं। सरकारी वाले होते हैं। अन्य पेशों में शिल्पकार, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, विधि अधिकारी, सेरेमिक इन्जीनियर, अणु सुरक्षा इन्जीनियर एवं मजदूर नेता के रूप में भी इन्हें सफलता मिल सकती है। मकर राशि वाले कलाप्रिय, व्यावहारिक, नेतृत्व शक्ति सम्पन्न एवं उच्च आदर्शों वाले होते हैं। अतः ये राजनीति के क्षेत्र में उन्नति कर एक सफल नेता बन सकते हैं। सरकारी ले होते हैं। अन्य पेशों में शिल्पकार, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, विधि अधिकारी, सेरेमिक इन्जीनियर, अणु सुरक्षा इन्जीनियर एवं मजदूर नेता के रूप में भी इन्हें सफलता मिल सकती है। मकर राशि वाले कलाप्रिय, व्यावहारिक, नेतृत्व शक्ति सम्पन्न एवं उच्च आदर्शों वाले होते हैं। अतः ये राजनीति के क्षेत्र में उन्नति कर एक सफल नेता बन सकते हैं। सरकारी नौकरियों, समाजसेवी संस्थाओं तथा व्यावसायिक संस्थानों के पद भी इस राशि के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति यदि कलाकार होंगे तो कोई नई बात खोजकर गौरव प्राप्त कर सकते हैं। किसी हुनर या विज्ञान में चतुर होते हैं। जन्मकुंडली में इस राशि में मंगल जिस स्थान में पड़ा हो, उस स्थान का फल शुभ मिलता है। इस राशि में गुरु अच्छा फल नहीं देता है। इस राशि में शनि भी अच्छा होता है।
कुंभ - आजीविका और भाग्य
कुंभ राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो जन्मपत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही किया जा सकता है, परन्तु सामान्यतः इस राशि वालों के लिए वैज्ञानिक, अन्वेषक, सामुद्रिक ज्योतिष, यान-चालक, इन्जीनियर, प्रवक्ता, शोधकर्ता, शिक्षा विशेषज्ञ के कार्य उपयुक्त रहते हैं। इन्हें जासूसी प्रकृति के धन्धे भी प्रिय होते हैं। सरकारी नौकरियों, समाज सेवी संस्थाओं तथा व्यावसायिक संस्थानों के पद भी इस राशि के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। ये लोग ज्योतिष, जीव वैज्ञानिक, चिकित्सक तथा किसी तकनीकी के विशेषज्ञ आदि भी हो सकते हैं। विज्ञान विषयक संपादन अथवा लेखन के अतिरिक्त औषधि विज्ञान के क्षेत्र में भी अपार सफलता प्राप्त करते हैं। इनके व्यवसाय व कार्यों में परिवर्तन चलता रहता है। समय के पाबंद कम होते हैं। जो बात जिस समय हो जाए, उसे उसके अनुरूप ही ढाल लेते हैं।
मीन - आजीविका और भाग्य
मीन राशि वाले व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा इसका सही-सही मान तो जन्म पत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही हो सकता है, सामान्यतः मीन राशि वालों का कला, संगीत, काव्य तथा लेखन से स्वाभाविक संबंध होता है। अतः ये इस क्षेत्र में पर्याप्त ख्याति एवं सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ये रहस्यों की ओर आकर्षित होते हैं तथा भाषा, खोज, समुद्र एवं कल्पना प्रधान कार्यों में रूचि रखते हैं। ये नर्तक रसायनशास्त्री, गोताखोर, तेल अधिकारी तथा फोटोग्राफर भी हो सकते हैं। इन्हें साहित्य प्रभावित करता है अतः ये प्रकाशन कार्य में रूचि ले सकते हैं। इनके अंतर्ज्ञान से प्रभावित होकर इनमें सलाह तथा सहायता लेने के लिए आते हैं। अतः इनके लिए ज्योतिषी सामुद्रिक शास्त्रों एवं अंकशास्त्री का पेशा भी उचित है। मीन राशि के जातकों के लिए आजीविका के अन्य पेशे गुप्तचर, सौन्दर्य विशेषज्ञ, जल सेनाधिकारी संग्रहालय, पुस्तकालय अथवा सैनीटोरियम का अध्यक्ष होना भी अच्छा रहता है। जिस मकान का मुख्य द्वार उत्तर-पश्चिम में हो अथवा मकान में दो, चार या छह कमरे हों अथवा मकान गली के बीच में हो, तो उसमें रहने से सुख मिलता है। समुद्र या नदी किनारे रहने से लाभ होता है जन्मस्थान से दूर ही उनका भाग्य चमकता हुआ देखा गया है। आपकी राशि में यदि शुक्र पड़ा हो तो उस स्थान का फल अशुभ मिलता है। मीन राशि के साथ बुध ग्रह पड़ा होने पर आप जीवन में अशांत ही बने रहेंगे और मस्तिष्क में अनेक प्रकार के तर्क-वितर्क बने रहेंगे। इनके परिमार्जन हेतु उपर्युक्त उपाय करना चाहिए।

                                                                          VIVEK SHASTRI

 
   
 
This website was created for free with Own-Free-Website.com. Would you also like to have your own website?
Sign up for free