INDIAN ASTROLOGY
  शिक्षा
 
मासिक राशिफल

UÉÍzÉrÉÉåÇ xÉå शिक्षा MüÉ ÌuÉcÉÉU

मेष - शिक्षा
मेष राशि के जातक सामान्यतः शिक्षित होते हैं। चूंकि इसका संबंध मस्तिष्क से होता है अतः शिक्षा में काफी सफल होते हैं। इन्हें मेडीकल, इन्जीनियरिंग, राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र में विशेष सफलता प्राप्त होती है।
वृषभ - शिक्षा
इस राशि का व्यक्ति रहस्यों से प्रेम करता है। उसे परम्परागत विषयों की अपेक्षा नवीन विषयों के अध्ययन में विशेष रुचि रहती है।
मिथुन - शिक्षा
मिथुन राशि के लोग यांत्रिक विशेषताओं वाले श्रेष्ठ आविष्कारक भी होते हैं। अतः यांत्रिकी विषयों में शिक्षा प्राप्त करने में अधिक सफलता मिलती है। साथ मिथुन राशि वाला मनुष्य किसी एक विषय का विशेषज्ञ नहीं हो सकता। प्रत्येक विषय का वह थोड़ा-थोड़ा जानकार होता है। अत: इन्हें अलग-अलग विषयों का अध्ययन करने में आनंद आता है।
कर्क - शिक्षा
कर्क राशि का व्यक्ति शिक्षा के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका ठीक-ठाक ज्ञान तो उसकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है। कर्क राशि वाले चिकित्सा-शास्त्र की ओर आकर्षित होते हैं। अभिनय, नर्सिंग, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, कानून, इंजीनियरिंग, ज्योतिष, गणित, प्रबंधकीय विषय आदि क्षेत्रों में प्रमुख रूप से शिक्षा प्राप्त करते हैं।
सिंह - शिक्षा
सिंह राशि का व्यक्ति शिक्षा के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो उसकी कुंडली के ग्रहों की स्थिति को देखकर ही प्राप्त किया जा सकता है। सिंह राशि वाले चिकित्सा-शास्त्र की शिशु रोग व हृदय रोग विशेषज्ञता, साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति शास्त्र, ज्योतिष में इनकी विशेष रुचि के चलते इस क्षेत्र में शिक्षा लेने पर सफल होते हैं।
कन्या - शिक्षा
कन्या राशि के जातकों को अध्ययन का अत्यन्त शौक होता है अतः ये विद्यामें प्रगति करते हैं। परिश्रमी होने की वजह से जो भी विषय चुनेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। ये वाणिज्य, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, पत्रकारिता, संगीत आदि विषयों में शिक्षा ग्रहण करने पर अधिक सफलता मिलती है। एकाग्रचित्त होने की वजह से साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं।
तुला - शिक्षा
तुला राशि के जातक साहित्य, संगीत, नृत्य, टेलरिंग, चित्रकारी, क्राफ्टिंग, वकालत, चिकित्सा, प्रबंधन आदि विषयों में अध्ययन करने पर विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।
वृश्चिक - शिक्षा
वृश्चिक राशि वालों को चिकित्सा, ज्योतिष, विज्ञान के विषयों, प्रबंधन, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र आदि विषयों का अध्ययन करने पर अधिक सफलता प्राप्त करते हैं।
धनु - शिक्षा
धनु राशि वालों के चिकित्सा विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, विज्ञान विषयों, प्रबंधन में प्रमुख रूप से अध्ययन करना चाहिए, इसमें इन्हें शीघ्र सफलता मिलती है। अभिनय और कला में भी उन्नति होती है। ये हर चीज अध्ययन, प्रयोग और यात्रा द्वारा सीखना चाहते हैं।
मकर - शिक्षा
मकर राशि वालों की ज्ञान-पिपासा हमेशा जागृत रहती है। इस कारण अध्ययन इनका प्रिय विषय होता है। मकर राशि वालों को मुख्यतः शास्त्र, वकालत, विज्ञान, कृषि, संगीत, प्रबंधन विषयों में शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। इसमें इन्हें शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।
कुंभ - शिक्षा
कुंभ राशि के जातक प्रमुख रूप से विज्ञान, रिसर्च के क्षेत्र, सामुद्रिक ज्योतिष, एरोनॉटिक इंजीनियरिंग, बी. एड, समाज सेवा संबंधी विषयों में अध्ययन करें तो विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मीन - शिक्षा
मीन राशि के जातक मुख्य रूप से कला, संगीत, साहित्य लेखन में ज्यादा सफल होते हैं अत: अपने शिक्षण में इन विषयों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र, पुस्तकालय विज्ञान, सौन्दर्य से संबंधित विषयों में अध्ययन करना चाहिए।

                                                                          VIVEK SHASTRI

 
   
 
This website was created for free with Own-Free-Website.com. Would you also like to have your own website?
Sign up for free